संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत

WhatsApp Channel Join Now
संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत


भागलपुर, 23 जून (हि.स.)। भागलपुर में एक बार फिर संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत का मामला सामने आया है।

पुलिस जिला नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के कलाकुंड गांव में तीन बच्चों की मां की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतका की पहचान रंजीत कुमार की पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। जिसकी उम्र करीब 27 साल बताई जा रही है। परिजन के अनुसार बीती रात प्रियंका खाना बना रही थी, तभी अचानक उसके पेट में दर्द उठा और इसके बाद लगातार उल्टियां होने लगी।

तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया।

मृतका के पति रंजीत कुमार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शादी को करीब 10 साल हो चुके थे और प्रियंका के तीन बच्चे हैं।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मौत के कारणों पर अनभिज्ञता जताई है। वहीं बरारी पुलिस कैंप ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है कि

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story