बाइक की चपेट में आए बावर्ची की इलाज के दौरान मौत

WhatsApp Channel Join Now
बाइक की चपेट में आए बावर्ची की इलाज के दौरान मौत


भागलपुर, 23 नवंबर (हि.स.)। शहर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पहले खलीफाबाग चौक के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बावर्ची राजेंद्र टाटी की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। मृतक गोलाघाट के रहने वाले थे और बावर्ची का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा दो दिन पहले खलीफाबाग चौक स्थित 'मनपसंद चप्पल-जूते' की दुकान के सामने हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क पर दोनों तरफ से तेज रफ्तार में मोटरसाइकिलें आ रही थीं। इसी दौरान अनियंत्रित बाइकों की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए, जिनमें राजेंद्र को बेहद गंभीर चोटें आई थीं। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पिछले दो दिनों से चिकित्सकों की निगरानी में राजेंद्र टाटी का उपचार चल रहा था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। बीते दिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781886 Articles

Share this story