सड़क दुघर्टना में युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

WhatsApp Channel Join Now
सड़क दुघर्टना में युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल


भागलपुर, 20 जून (हि.स.)। बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत लसकरी गांव के समीप शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल व्यक्ति को इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उधर इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि रोहित कुमार और उत्तम कुमार मोटरसाइकिल से अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान लसकरी गांव के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि उत्तम कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और परिजन को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल रोहित कुमार को तत्काल बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story