सड़क दुघर्टना में महिला की मौत

WhatsApp Channel Join Now

भागलपुर, 04 अप्रैल (हि.स.)। जिले के नारायणपुर प्रखंड के पहाड़पुर चौक से उत्तर कपूरी बांध के समीप शनिवार को एक सड़क दुघर्टना में एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार महिला को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। जिससे महिला की मौत हो गई।

मृतक की पहचान रायपुर के महेश शर्मा की पत्नी गीता देवी 55 वर्ष के रूप में हुई है। घटना को लेकर मृतक के पुत्र धीरज शर्मा ने बताया कि बाइक सवार के साथ सास और पतोहू गेहूं काटने सुबह लगभग पांच बजे घर रायपुर से कोसी दियारा खेत जा रही थी। सास की मौत घटनास्थल पर हो गई। पतोहू मिशन देवी को इलाज के लिए नारायणपुर सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर स्थिति देखकर बेहतर इलाज के भागलपुर मायागंज रेफर किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story