सड़क दुर्घटना में मजदूर की मौत
भागलपुर, 23 अप्रैल (हि.स.)। जिले के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसीपुर गांव निवासी 52 वर्षीय सिप्पू यादव (पिता स्वर्गीय छोटे लाल यादव) की गुरुवार को सड़क दुघर्टना में दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि सिप्पू यादव चारा लेकर अपने घर लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए तेलघी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां हालत नाजुक देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

