बिहार के भागलपुर में सड़क दुघर्टना में दो किशोर की मौत, एक घायल

WhatsApp Channel Join Now
बिहार के भागलपुर में सड़क दुघर्टना में दो किशोर की मौत, एक घायल


भागलपुर, 29 मार्च (हि.स.)। जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र के फोरलेन सड़क के समीप बीते देर रात हुए सड़क हादसे में दो किशोर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान सचिन कुमार (16 वर्ष), पिता सुभाष मंडल, ग्राम एकचारी, थाना रसूलपुर, जिला भागलपुर तथा अभिषेक कुमार (15 वर्ष), पिता (स्व.) की दादी बी मेहता, ग्राम कटोरिया, थाना कटोरिया, जिला बांका के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभिषेक अपने नानी के घर मेला देखने आया हुआ था। बताया जा रहा है कि सचिन कुमार अपनी बहन के साथ रात में खाना खाने के बाद मेला देखने गया था।

मेला घूमने के बाद उसने अपनी बहन को सुरक्षित घर पहुंचा दिया। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ दोबारा मेला देखने के लिए निकला। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक गाड़ी को देखकर बाइक सवारों का संतुलन बिगड़ गया और उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई।

हादसे के वक्त तीन लोग बाइक पर सवार थे। जिसमें सचिन और अभिषेक की मौके पर ही गंभीर हालत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान सचिन और अभिषेक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक का इलाज जारी है। घटना के बाद परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story