सड़क दुघर्टना में पैक्स अध्यक्ष की मौत

WhatsApp Channel Join Now
सड़क दुघर्टना में पैक्स अध्यक्ष की मौत


भागलपुर, 23 मार्च (हि.स.)। खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल पैक्स अध्यक्ष प्रेम कुमार की मौत सोमवार को भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। यह घटना पसराहा थाना क्षेत्र के सतीश नगर के पास नेशनल हाईवे-31 पर हुई। जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि प्रेम कुमार अपने गोदाम से घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें धक्का मार दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजन की मदद से उन्हें इलाज के लिए तुरंत भागलपुर के मॉडल सदर अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान ही प्रेम कुमार ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा स्कॉर्पियो वाहन और चालक की पहचान की कोशिश की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story