भैंसा के हमले से घायल धीरेंद्र ऋषिदेव की हुई मौत

WhatsApp Channel Join Now
भैंसा के हमले से घायल धीरेंद्र ऋषिदेव की हुई मौत


अररिया 28 अक्टूबर(हि.स.)।

जिले के सिमराहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरटीमोहन पंचायत के वार्ड संख्या चार तार टोला निवासी धीरेंद्र ऋषिदेव बीते दिनों एक भैंसा के द्वारा हमला कर दिए जाने के कारण बुरी तरह जख्मी हो गया था। भैंसा के हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थी और उनका इलाज चल रहा था। जिसकी मौत आज हो गई।

आर्थिक अभाव के कारण गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद बड़े अस्पताल में इलाज नहीं हो पाने के कारण हुई मौत के बाद बुधवार को शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का उसके घर में तांता लगा रहा। धीरेन्द्र ऋषिदेव की मौत की घटना सुनते ही उनके परिवार और गांव में कोहराम मच गया और देखते ही देखते रिश्तेदारों और शुभचिंतको की भीड़ लग गई। मृतक धीरेंद्र बहुत ही मिलनसार था। पत्नी और बच्चों की चित्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया।

मृतक को तीन पुत्र दो पुत्री है।मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करने के साथ समाजिक कार्यों में हमेशा भागीदारी निभाते थे।घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल ने मृतक के घर पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।दिलीप पटेल ने जिला प्रशासन से सड़क पर छोड़ दिए जाने वाले अवारा पशुओं पर नकेल कसने की मांग करते हुए परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768476 Articles

Share this story