गंगा नदी में डूबकर किशोर की मौत

WhatsApp Channel Join Now
गंगा नदी में डूबकर किशोर की मौत


भागलपुर, 28 मई (हि.स.)। जिले के अंतिचक थाना क्षेत्र के बटेश्वर स्थान के समीप गंगा नदी में गुरुवार एक 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई।

मृतक पूर्णिया जिले के भवानीपुर निवासी विनोद मंडल के पुत्र संजीव कुमार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि संजीव कुमार अपने दादा गंगा मंडल उर्फ लाल बाबा के साथ बटेश्वर स्थान में रह रहा था। वह 9वीं कक्षा का छात्र था और रोज की तरह गुरुवार सुबह गंगा स्नान के लिए घाट पर गया था। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

घाट पर मौजूद लोगों ने किशोर को बचाने के लिए तुरंत नदी में छलांग लगाई, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण उसे समय रहते बाहर नहीं निकाला जा सका। कुछ देर बाद जब उसे बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

उधर घटना की जानकारी मिलते ही अंतिचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने बताया कि किशोर के परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजन के पहुंचने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story