ईंट भट्टा के पास एक गड्ढे में डूबने से दो बच्चे की मौत
भागलपुर, 29 मार्च (हि.स.)। जिले के महेशी पंचायत के मोतीचक स्थित एक ईट भट्ठा के पास एक गड्ढे में डूबने से दो बच्चे की मौत हो गई। इस घटना को लेकर परिजन मुंनीलाल सदा ने बताया कि वो मोतीचक एन एम ईंट भट्टा में काम करते हैं। रविवार को दोनों बच्चे ईंट भट्टा के पास एक गड्ढे में डूब गए। गड्ढे से निकालकर आनन फानन में दोनों बच्चे को रेफरल अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक बच्चों बासो कुमारी (उम्र 5 वर्ष) और गुलाबो कुमारी शामिल है। उधर घटना की सुचना मिलने पर प्रशिक्षु एएसपी सायम रजा ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

