जहर खाए व्यक्ति की मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

WhatsApp Channel Join Now
जहर खाए व्यक्ति की मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत


भागलपुर, 29 जून (हि.स.)। बांका जिले के शीतलपुर गांव के 40 वर्षीय नरोत्तम कुमार दुबे की सोमवार को मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। नरोत्तम कुमार दुबे को जहर खाने के बाद इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लाया गया था।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर करीब 3 बजे नरोत्तम ने अपने बेटे को बताया कि उसने जहर खा लिया है। इसके बाद परिजन ने जब उससे पूछा तो उसने जहर खाने की बात स्वीकार की।

आनन-फानन में परिजन नरोत्तम को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो ग। परिवार वालों का कहना है कि नरोत्तम ने किस वजह से यह कदम उठाया इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

घटना की सूचना के बाद मायागंज अस्पताल स्थित बरारी थाना पुलिस कैंप में यूडी केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story