करंट लगने से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

WhatsApp Channel Join Now
करंट लगने से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत


भागलपुर, 08 जून (हि.स.)। बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के परघड़ी गांव में करंट लगने से घायल हुए राधे मंडल की सोमवार को मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। बताया जा रहा है कि राधे मंडल अपने घर में खराब बिजली की मरम्मत कर रहे थे।

इसी दौरान उन्हें अचानक बिजली का जोरदार झटका लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए रजौन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान राधे मंडल की मौत हो गई। राधे मंडल गुजरात में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story