कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ राजेंद्र प्रसाद को दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ राजेंद्र प्रसाद को दी श्रद्धांजलि


भागलपुर, 28 फ़रवरी (हि.स.)। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को भागलपुर के पूर्व विधायक अजीत शर्मा के निवास स्थित कैम्प कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने देश के प्रति उनके त्याग और बलिदान याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि डॉ अभय आनन्द ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया। इस अवसर डॉ आनन्द ने कहा कि भारतीय राजनीति के डॉ राजेन्द्र प्रसाद सादा जीवन एवं उच्च विचार के प्रतिक थे। भारतीय राजनीति ईमानदारी और शुचिता के बेहतरीन उदाहरण थे। उनका पूरा जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं धर्मनिरपेक्षता को समर्पित रहा। आज जब देश आरएसएस एवं भाजपा शासन की निरंकुशता के दौर से गुजर रहा हैं। ऐसे में उनका संदेश और विचार हमें सततः प्रेरित करते रहता है। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोइन अंसारी, डॉ अभिषेक चौबे, रविंद्रनाथ यादव, मिनाक्षी रॉयल, बंटी दास पान, मो० असफाक मेहंदी, आलिया, अलिना, रमीज रजा सहित दर्जनों कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story