छत से गिरकर युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
छत से गिरकर युवक की मौत


भागलपुर, 22 अप्रैल (हि.स.)। जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरगा लालूचक में एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय प्रवीण कुमार की मौत हो गई। मृतक स्वर्गीय जयप्रकाश मंडल के पुत्र थे और पेशे से वाहन चालक थे।

बताया जा रहा है कि प्रवीण कुमार अपने घर की छत पर सोए हुए थे। देर रात नींद की अवस्था में करवट लेने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन ने तत्काल पास के एक डॉक्टर को दिखाया, जहां डॉक्टर ने बताया कि उनकी सांसें चल रही हैं और उन्हें तुरंत मायागंज अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने के दौरान उनकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि प्रवीण कुमार अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे और ड्राइवरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार में मातम का माहौल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story