नवादा में रेलवे ट्रैक के निकट मिला युवक का शव

WhatsApp Channel Join Now
नवादा में रेलवे ट्रैक के निकट मिला युवक का शव


नवादा, 13 नवंबर (हि.स.)। नवादा के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के न्यू अंसार नगर स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के नन्हू नगर निवासी मनान मियां के 40 वर्षीय पुत्र फोटू उर्फ एकराम के रूप में हुई है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिलने से शुरुआती तौर पर ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जतायी जा रही है। हालांकि, मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मामला उलझ गया है।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक ट्रेन की चपेट में आने से हादसे का शिकार हुआ या उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंका गया. फिलहाल किसी भी आशंका की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. घटनास्थल की स्थिति, परिजनों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मौत की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776417 Articles

Share this story