जनहित से जुड़े प्रस्तावों के अनुपालन की डीडीसी ने की समीक्षा, अधिकारियों को ससमय कार्रवाई का निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
जनहित से जुड़े प्रस्तावों के अनुपालन की डीडीसी ने की समीक्षा, अधिकारियों को ससमय कार्रवाई का निर्देश


जनहित से जुड़े प्रस्तावों के अनुपालन की डीडीसी ने की समीक्षा, अधिकारियों को ससमय कार्रवाई का निर्देश


सुपौल, 05 सितंबर (हि.स.)। जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति, सुपौल की बैठक में माननीय सदस्यों द्वारा उठाए गए जनहित से जुड़े मुद्दों एवं प्रस्तावों के अनुपालन को लेकर शनिवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

उप विकास आयुक्त इन्द्रवीर कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की पूर्व बैठक में उठाए गए विभिन्न जनहित के मुद्दों एवं प्रस्तावों पर अब तक की गई कार्रवाई की कंडिकावार समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभागों से अनुपालन की स्थिति की जानकारी लेते हुए लंबित मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

बैठक में पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य, विद्युत, सिंचाई, पश्चिमी तटबंध, शिक्षा, नगर निकाय सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। इस दौरान कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल सुपौल, ग्रामीण कार्य विभाग के कार्य प्रमंडल सुपौल, त्रिवेणीगंज एवं वीरपुर, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सुपौल, सिंचाई प्रमंडल वीरपुर एवं राघोपुर, पश्चिमी तटबंध प्रमंडल निर्मली के कार्यपालक अभियंता सहित जिला शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल एवं विभिन्न नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी तथा संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

वहीं, सभी अनुमंडल पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े रहे। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने अनुपालन प्रतिवेदन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए ससमय अनुपालन उपलब्ध कराने का निर्देश सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिया।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए तथा संबंधित प्रस्तावों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में लंबित अनुपालन की स्थिति की भी जानकारी ली गई और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story