आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिवहर जिला के डीडीसी के पैतृक घर एसवीयू की छापेमारी हुई

WhatsApp Channel Join Now

बेतिया, 24 मार्च (हि.स.)। आय से अधिक संपति मामले में पटना विशेष निगरानी टीम ने शिवहर डीडीसी के पैतृक घर सेखुवनिया जमुनिया गांव में मंगलवार को छापेमारी की।निगरानी न्यायालय के आदेश पर पहुंची। टीम में बृजेश कुमार के घर तलाशी लेनी चाही लेकिन घर बंद मिला। बाद में टीम ने गांव के वार्ड सदस्य कारी गद्दी से पुछताछ की। टीम ने गांव वालों से भी कई जानकारी जुटाई।

टीम के छापेमारी को लेकर डीडीसी के पैतृक गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।टीम लगभग दो घंटे से अधिक समय तक छानबीन व पूछताछ की और वापस लौट गई।विजलेंस डीएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि निगरानी न्यायालय में डीडीसी बृजेश पर आय से अधिक संपति को लेकर मामला दर्ज है।उसके सभी ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पैतृक गांव में बृजेश बहुत ही कम आता जाता है।उसके पिता सेवानिवृत शिक्षक अवधेश कुमार राम है।उनका दो भाइयों सुखदेव व बिपिन से अभी बंटवारा नही हुआ है।अवधेश भी गांव में नहीं रहते है।गांव के पैतृक घर पर सुखदेव रहते है।उनके दूसरे भाई नरकटियागंज में रहते है।उंन्होने बताया कि बृजेश के अन्य जगहों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

उंन्होने बताया कि डीडीसी के पैतृक गांव ,पटना समेत अन्य जगहों पर एकसाथ छापेमारी की जा रही है।उंन्होने बताया कि डीडीसी के कार्यालय समेत आवासीय परिसर को भी खंगाला जा रहा है।निगरानी डीएसपी ने बताया कि डीडीसी बृजेश के खिलाफ भ्रस्टाचार निवारण अधिनियम 1988 और 12 के तहत कांड संख्या 11/2026 दर्ज किया गया है।

विजलेंस की छापेमारी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा

शिवहर डीडीसी बृजेश कुमार के पैतृक घर पर निगरानी की छापेमारी की भनक लगते ही ग्रामीणों का हुजूम उनके घर पर उमड़ा रहा।लोग तरह तरह की बाते भी कर रहे थे।लोगो का कहना था कि गांव में यह विजलेंस की पहली कार्रवाई है।भ्रस्टाचार में शामिल लोगों पर ऐसी कार्रवाई होनी भी चाहिए।उनका कहना था कि शिक्षक पुत्र ने अपने पिता से भी कुछ सीख नही ली।नतीजा सामने है।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

Share this story