सारण में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उप विकास आयुक्त ने की बैठक

WhatsApp Channel Join Now
सारण में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उप विकास आयुक्त ने की बैठक


सारण में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उप विकास आयुक्त ने की बैठक


सारण, 08 अगस्त (हि.स.)। आगामी स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार बैठक आयोजित की गई। विकास भवन स्थित कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की विभागवार समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने मुख्य समारोह स्थल की तैयारियों, ध्वजारोहण, परेड, मार्चपास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मंच एवं बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन, सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन की स्थिति की समीक्षा की।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति का प्रतीक है।

इसके आयोजन में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समारोह स्थल पर आमजन की सुविधा, स्वच्छता, पेयजल और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।

बैठक में प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा ने पूर्व में सौंपे गए दायित्वों एवं अब तक की प्रगति की जानकारी दी। उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। बैठक में जिला सामान्य शाखा सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story