महेशुआ पंचायत में सरकारी योजनाओं का निरीक्षण, उप विकास आयुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
महेशुआ पंचायत में सरकारी योजनाओं का निरीक्षण, उप विकास आयुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश


महेशुआ पंचायत में सरकारी योजनाओं का निरीक्षण, उप विकास आयुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश


सुपौल, 31 जुलाई (हि.स.)। उप विकास आयुक्त, इंद्रवीर कुमार ने शुक्रवार को त्रिवेणीगंज प्रखंड की महेशुआ पंचायत का दौरा कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने पंचायत सरकार भवन परिसर में किए जा रहे वृक्षारोपण कार्य का जायजा लिया।

साथ ही पंचायत रोजगार सेवक द्वारा वीबीजीआरएएम योजना के तहत चलाए जा रहे ई-केवाईसी कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि पंचायत में शत-प्रतिशत ई-केवाईसी का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए।

इसके बाद उन्होंने पंचायत में स्थापित वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया और इसे अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वच्छता कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

उप विकास आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से उनके घर जाकर बातचीत की और योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इसके अलावा

उन्होंने नव विकसित वृक्षारोपण इकाई का स्थल निरीक्षण किया तथा वृक्षारोपण से जुड़े लाभुकों से भी संवाद कर कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान निदेशक आशुतोष कुमार, अनीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, स्वच्छता समन्वयक, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story