डॉ. आंबेडकर कल्याण छात्रावास के अधीक्षक बने राहुल कुमार

WhatsApp Channel Join Now
डॉ. आंबेडकर कल्याण छात्रावास के अधीक्षक बने राहुल कुमार


सुपौल, 27 अक्टूबर (हि स.)। जिले के राघोपुर स्थित नवनिर्मित डॉ. आंबेडकर कल्याण छात्रावास में अधीक्षक के चयन को लेकर मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त इन्द्रवीर कुमार ने की। इसमें छात्रावास के अधीक्षक पद के लिए केएन इंटर कॉलेज, राघोपुर के व्याख्याता राहुल कुमार का चयन किया गया।

जानकारी के अनुसार, नवनिर्मित छात्रावास में अधीक्षक की नियुक्ति के लिए संबंधित केएन इंटर कॉलेज, राघोपुर के प्राचार्य से तीन योग्य व्याख्याताओं के नाम मांगे गए थे। प्राप्त नामों में से राहुल कुमार को छात्रावास अधीक्षक के रूप में चयनित किया गया।

बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, सुपौल, छात्रावास समन्वयक-सह-प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, राघोपुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। अधीक्षक के चयन से छात्रावास के संचालन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767707 Articles

Share this story