उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यालय से एलपीजी सिलेंडर मंगाने की बात बेबुनियाद और भ्रामक: शैलेंद्र ओझा

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 13 मार्च (हि.स.)। बिहार में एलपीजी की कालाबजारी काे लेकर उपमुख्यमंत्री कार्यालय से गैस एजेंसी के गोदाम से एलपीजी सिलेंडर मंगवाने से जुड़े आरोपों काे बेबुनियाद बताया गया है। इस संबंध में उपमुख्यमंत्रीसम्राट चौधरी के आप्त सचिव शैलेंद्र कुमार ओझा नेशुक्रवार काे बयान जारी कर इसका विराेध किया है।

आप्त सचिव शैलेंद्र कुमार ओझा ने उपमुख्यमंत्री कार्यालय से गैस एजेंसी के गोदाम से एलपीजी सिलेंडर मंगवाने से जुड़े आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही इस तरह की खबरें निराधार हैं।

शैलेंद्र कुमार ओझा ने स्पष्ट कहा किउपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यालय में एसडीओ का कोई पद नहीं है। ऐसे में यह दावा कि कार्यालय में कार्यरत एसडीओ ने गैस एजेंसी के गोदाम से एलपीजी सिलेंडर मंगवाया या आपूर्ति के लिए दबाव बनाया पूरी तरह झूठी और भ्रामक है। उन्होंने कहा कि बिना तथ्य के इस तरह की खबरें फैलाना गलत है और इससे भ्रम की स्थिति पैदा होती है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उपमुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत किसी भी कर्मी ने किसी भी गैस एजेंसी से एलपीजी सिलेंडर नहीं मंगवाया है।ओझा ने कहा कि सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे आरोपों का कोई आधार नहीं है।उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके और अफवाह फैलाने वालों की पहचान हो सके।

उपमुख्यमंत्री के आप्त सचिव ने लोगों से अपील की कि वे अपुष्ट और भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें तथा किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story