सोनपुर में उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र यादव ने सहयोग शिविर में सुनीं जन-समस्याएं

WhatsApp Channel Join Now
सोनपुर में उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र यादव ने सहयोग शिविर में सुनीं जन-समस्याएं

सोनपुर में उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र यादव ने सहयोग शिविर में सुनीं जन-समस्याएं

सोनपुर में उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र यादव ने सहयोग शिविर में सुनीं जन-समस्याएं

सारण, 07 जुलाई (हि.स.)। सोनपुर प्रखंड की गोविन्द चक पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का भव्य आयोजन किया गया।

शिविर को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री-सह-उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि सहयोग शिविर लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक मजबूत स्तम्भ बन गया है, जहाँ संपूर्ण प्रशासन जनता के सामने उपस्थित होकर उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान कर रहा है।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और उन्होंने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 7 प्रचार गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सोनपुर के विधायक उपस्थित थे। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर के लिए 30 दिन पहले से आवेदन लिए जा रहे थे। इस बार प्राप्त कुल 41 समस्याओं में से 39 का त्वरित निष्पादन कर दिया गया।

आम जनता की सुविधा के लिए शिविर में अंचल, पेंशन, राशन, स्वास्थ्य और बाल विकास समेत कुल 10 विशेष काउंटर लगाए गए थे जहाँ लोगों को मुफ्त टी.बी. जांच और विभिन्न प्रमाण पत्र जैसी सुविधाएँ मिलीं। ज्ञात हो कि यह शिविर हर महीने के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित होता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story