ईओ के पद पर डीसीएलआर अमर ज्योति ने किया योगदान
डेहरी आन सोन, 10 अगस्त (हि.स.)। डेहरी डालमियानगर नगर परिषद के ईओ के पद पर डीसीएलआर अमर ज्योति ने सोमवार शाम को योगदान कियाl
नप इओ विमल कुमार की हत्या के दस दिन बाद सासाराम डीसीएलआर अमर ज्योति को नप को डीएम ने प्रभार दिया हैl
नवपदस्थापित ईओ अमर ज्योति के अनुसार नगरवासिओ को बेहतर नगरीय सुविधा उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होंगी।
उन्होंने कहा कि बरसात को देखते हुए नप क्षेत्र के तमाम नाली-नालों गली की साफ सफाई उड़ाही करना और जलजमाव वाले क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए अपनी तैयारियों को मुक्कम्मल करना है। ताकि जलजमाव की समस्या से नहीं जूझना पड़े।
उन्होंने कहा कि नप क्षेत्र मे सहयोग शिविर के लंबित कार्यों का समाधान किया जायेगा l
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र मिश्रा

