दरभंगा में औषधीय पौधों की क्लस्टर आधारित खेती को मिलेगा बढ़ावा

WhatsApp Channel Join Now
दरभंगा में औषधीय पौधों की क्लस्टर आधारित खेती को मिलेगा बढ़ावा


Darbhanga Bihar, 02 नवंबर (हि.स.)।

दरभंगा। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड ने दरभंगा जिले में केंद्रीय क्षेत्र योजना के तहत ‘एकीकृत औषधीय पादप विकास परियोजना’ को सैद्धांतिक सहमति प्रदान की है। इसके तहत जल्द ही जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता की विशेषज्ञ टीम दरभंगा का दौरा कर औषधीय पौधों की क्लस्टर आधारित खेती की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेगी।

स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड के सीईओ डॉ. महेश कुमार दाधीच के निर्देश पर जादवपुर विश्वविद्यालय के पूर्वी क्षेत्रीय सुविधा केंद्र ने इस दिशा में पहल शुरू की है। विशेषज्ञ टीम जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थलीय सर्वेक्षण कर किसानों से संवाद करेगी। साथ ही मिट्टी, जलवायु और जल संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर उपयुक्त औषधीय फसलों की पहचान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत कालमेघ, अश्वगंधा, शतावरी, सर्पगंधा, तुलसी, गिलोय, पिपली, ब्राह्मी और लेमनग्रास की खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए उन्नत नर्सरी, प्रसंस्करण, ग्रेडिंग, पैकेजिंग और विपणन की सुविधाएं विकसित करने की भी योजना है।

डॉ. ठाकुर ने कहा कि इस पहल से किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ युवाओं, महिलाओं और कृषक उत्पादक संगठनों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771357 Articles

Share this story