गंगा-सरयू के उफान से ऐतिहासिक चिरांद पर मंडराया कटाव का खतरा, ग्रामीणों में दहशत

WhatsApp Channel Join Now
गंगा-सरयू के उफान से ऐतिहासिक चिरांद पर मंडराया कटाव का खतरा, ग्रामीणों में दहशत

गंगा-सरयू के उफान से ऐतिहासिक चिरांद पर मंडराया कटाव का खतरा, ग्रामीणों में दहशत

गंगा-सरयू के उफान से ऐतिहासिक चिरांद पर मंडराया कटाव का खतरा, ग्रामीणों में दहशत

सारण, 09 अगस्त (हि.स.)। डोरीगंज गंगा और सरयू नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से सारण जिले के तटीय एवं दियारा इलाकों में बाढ़ और कटाव का संकट गहराने लगा है।

नदियों के उफान से ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व वाले स्थल चिरांद, तिवारी घाट तथा नकिया टोला के समीप कटाव का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

हर साल मानसून के दौरान नदी की तेज धारा उपजाऊ भूमि के साथ-साथ चिरांद के ऐतिहासिक टीले को नुकसान पहुंचाती है। स्थानीय ग्रामीण श्रीराम तिवारी का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस धरोहर को बचाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है। कटाव के बढ़ते खतरे को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कटावरोधी कार्य शुरू कराने की गुहार लगाई है।

इस मामले पर जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि स्थिति का जायजा लेने के लिए विभागीय टीम जल्द ही प्रभावित स्थल का निरीक्षण करेगी। आकलन के बाद आवश्यकतानुसार सुरक्षात्मक कदम उठाए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story