बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत निकाली गई साइकिल सह जागरूकता रैली

WhatsApp Channel Join Now
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत निकाली गई साइकिल सह जागरूकता रैली


अररिया 27 नवम्बर(हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत साइकिल सह जागरूकता रैली निकाली गई।डीएम विनोद दूहन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली रवाना करने से पहले डीएम ने उपस्थित सभी लोगों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन तथा बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ दिलाई। उन्होंने बाल विवाह की रोकथाम के लिए सामूहिक सहभागिता और जन-जागरूकता को आवश्यक बताते हुए सभी से इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

इस जागरूकता रैली में अररिया जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रैली समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर थाना चौक, काली मंदिर, चांदनी चौक एवं एडीबी चौक होते हुए पुनः समाहरणालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता का संदेश दिया तथा समाज से इस कुप्रथा को समाप्त करने की अपील की। कार्यक्रम में जिले के सभी विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784272 Articles

Share this story