स्वच्छ भारत,स्वस्थ भारत के तहत साइकिल रैली

WhatsApp Channel Join Now
स्वच्छ भारत,स्वस्थ भारत के तहत साइकिल रैली


अररिया 18 अक्टूबर(हि.स.)। फिट इंडिया फ्रीडम रन के अंतर्गत स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान के तहत एसएसबी 56 वीं बटालियन की ओर से रविवार को साइकिल रैली निकाली गई।02 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित किए जाने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज के संदेश के माध्यम से कार्मिकों एवं आमजन को प्रतिदिन कम से कम तीस मिनट शारीरिक गतिविधि अपनाने हेतु प्रोत्साहित करना तथा स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

द्वितीय कमान अधिकारी प्रवीण कुमार के दिशा-निर्देशन में दिनांक रविवार को फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत साईकिल रैली का आयोजन सुचारू रूप से किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नियमित व्यायाम, शारीरिक फिटनेस एवं स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया।एसएसबी 56 वीं मुख्यालय से शुरू हुआ यह रैली विभिन्न मार्गों का परिक्रमा करते हुए पुनः रैली एसएसबी मुख्यालय में आकर समाप्त हुई।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763100 Articles

Share this story