नशा मुक्ति और बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता को लेकर साइकिल रैली

WhatsApp Channel Join Now
नशा मुक्ति और बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता को लेकर साइकिल रैली


नशा मुक्ति और बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता को लेकर साइकिल रैली


नशा मुक्ति और बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता को लेकर साइकिल रैली


अररिया 28 नवम्बर(हि.स.)। नशा मुक्ति और बाल विवाह के खिलाफ आमजनों में जागरूकता के लिए फारबिसगंज से जोगबनी तक साइकिल रैली निकाली गई। इसमें स्कूली बच्चों, एसएसबी जवानों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

फारबिसगंज रेलवे स्टेशन यार्ड से शुरू हुई रैली फारबिसगंज के विभिन्न सड़कों से होते हुए बथनाहा ,मीरगंज होते हुए जोगबनी रेलवे स्टेशन परिसर में जाकर समाप्त हुई। फारबिसगंज के एसडीओ अभय कुमार तिवारी और एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने साइकिल रैली का नेतृत्व किया। रैली में फारबिसगंज, बथनाहा और जोगबनी के अलग-अलग स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए।जोगबनी रेलवे स्टेशन परिसर में समापन समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

मौके पर एसडीओ अभय तिवारी ने कहा कि पुलिस और प्रशासन नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में समाज के हर व्यक्ति और बच्चे की भागीदारी जरूरी है।उन्होंने कहा कि नशे की लत से व्यक्ति के साथ उसके बच्चों के भविष्य और सपनों को भी नुकसान पहुंचता है।कई पिता नशे की लत के कण अपने बच्चे के सपने पूरे नहीं कर पाते।

एसडीएम अभय कुमार तिवारी ने कहा कि जोगबनी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर है। जोगबनी को नशा मुक्त बनाने में सफलता मिलने पर पूरे अररिया जिले को नशा मुक्त करने की दिशा में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि कोशिश है कि नशा जिले में न आए और यहां से इसकी तस्करी भी न हो।

रैली में स्कूली बच्चों ने नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए नशा छोड़ने और बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में भारत-नेपाल मैत्री और आपसी तालमेल का संदेश भी दिया गया।

इस मौके पर नेपाल प्रशासन के अधिकारी, खुर्शीद खान, जीतेन्द्र पुर्वे आर्य, संजय शर्मा, अनवर राज, राजू राय और प्रभात सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784847 Articles

Share this story