साइबर अपराध से बचाव के लिए जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम, एसएसपी ने दिए टिप्स

WhatsApp Channel Join Now
साइबर अपराध से बचाव के लिए जिला स्कूल में 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' कार्यक्रम, एसएसपी ने दिए टिप्स


भागलपुर, 11 अगस्त (हि.स.)। जिला स्कूल भागलपुर में मंगलवार को साइबर अपराध की रोकथाम और बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से 'साइबर स्मार्ट ट्यूसडे' साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इ

स कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमोद कुमार यादव, सिटी एसपी अतुलेश झा और साइबर थाना की विशेष टीम मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी के नए तरीकों और उनसे सुरक्षित रहने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने छात्रों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी से बचने के लिए किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, एटीएम पिन, यूपीआई पिन, बैंक खाते की जानकारी या पासवर्ड कभी भी साझा न करें।

एसएसपी ने सचेत करते हुए कहा कि आजकल साइबर अपराधी फर्जी कॉल, लुभावने मैसेज और फर्जी लिंक भेजकर लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं, इसलिए किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। उन्होंने सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल पर भी जोर दिया और कहा कि छात्र अपनी निजी जानकारी और तस्वीरें अनजान लोगों के साथ बिल्कुल साझा न करें। यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है, तो बिना डरे तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें ताकि समय रहते त्वरित कार्रवाई की जा सके।

कार्यक्रम में साइबर थाना की टीम ने भी छात्रों को वर्तमान में चल रहे विभिन्न साइबर फ्रॉड और उनसे बचने के तकनीकी उपायों के बारे में जागरूक किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story