एटीएम केन्द्र में धोखाधड़ी से कार्ड बदलकर 40 हजार से अधिक की निकासी
अररिया 27 अक्टूबर(हि.स.)।फारबिसगंज निवासी अरुण राय ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर तीन अज्ञात युवकों के द्वारा एटीएम केन्द्र में घुसकर मदद करने के नाम पर एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से 40 हजार से अधिक की राशि की अवैध रूप से निकासी कर लेने का आरोप लगाया है।हालांकि एटीएम केन्द्र में लगे सीसीटीवी कैमरा में तीनों युवक के साथ मुख्य अज्ञात आरोपित की कारगुजारी कैद हो गई है।
अपने आवेदन में पीड़ित अरुण राय ने बताया कि उसका बचत खाता एक्सिस बैंक में है और एक्सिस बैंक के एटीएम केंद्रस वह पैसे की निकासी के लिए गया था,इसी क्रम में तीन अज्ञात युवक आया और उनसे एटीएम कार्ड लेकर एटीएम कार्ड बदल लिया और बदले में दूसरा एटीएम कार्ड थमा दिया,जिसके बाद उक्त युवकों के द्वारा उसी एक्सिस बैंक के एटीएम से 40 हजार रूपये और बथनाहा एटीएम केन्द्र से सात सौ रूपये की अवैध निकासी कर ली।
उन्होंने थानाध्यक्ष से अज्ञात युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।मामले पर फारबिसगंज थानाध्यक्ष ने आवेदन मिलने की बात करते हुए जांच कर कार्रवाई की बात कही।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

