एटीएम कार्ड बदल कर 79 हजार रूपये की निकासी,कांड दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
एटीएम कार्ड बदल कर 79 हजार रूपये की निकासी,कांड दर्ज


अररिया 04 मई(हि.स.)।

फारबिसगंज पोस्ट ऑफिस चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम सेंटर में पैसे की निकासी के लिए गए जोगबनी के पिपरा वार्ड संख्या 9 निवासी चंदेश्वरी यादव पिता छेदी यादव साइबर ठग के द्वारा ठगी का शिकार हो गया।

एटीएम कार्ड बदलकर साइबर ठग ने 79 हजार रूपये उनके अकाउंट से निकाल लिए।मामले को लेकर पीड़ित की ओर से तत्काल साइबर ऑनलाइन कंप्लेन भी किया गया,लेकिन उस पर किसी तरह की सुनवाई नहीं होने पर फारबिसगंज थाना पहुंचकर पीड़ित चंदेश्वरी यादव ने कांड दर्ज कराया।

थाना में दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि एचडीएफसी बैंक के पोस्ट ऑफिस चौक स्थित एटीएम सेंटर वह पैसे की निकासी के लिए गया था।जहां पहले से एक युवक मौजूद था।पहली बार में दो हजार निकासी कर युवक दिया और दूसरी बार एटीएम कार्ड के काम नहीं करने की बात कहकर वहां से चला गया।जिसके बाद वह घर पहुंचा तो पाया कि उसका एटीएम कार्ड बदल लिया गया है और उसे सुनील शर्मा के नाम का एटीएम कार्ड थमाकर भाग निकला।

आवेदन में उन्होंने बताया कि उनके खाते से उक्त साइबर ठग के द्वारा दस हजार एक बार,दूसरी बार तीन हजार और आदित्य विजन लिमिटेड पूर्णिया से 56 हजार रूपये की खरीददारी करते हुए उसके साथ ठगी किया।उन्होंने आवेदन में कुल 79 हजार रूपये साइबर ठग के द्वारा एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करने का आरोप लगाया।उन्होंने बैंक सहित पोर्टल पर शिकायत करने की बात कही गई,लेकिन कहीं किसी तरह की सुनवाई नहीं होने की बात आवेदन में कही।मामले को लेकर फारबिसगंज थाना में कांड संख्या 253/26 दर्ज किया गया है।

मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कांड दर्ज कर अनुसंधान करने की बात कही।उन्होंने साइबर ठग के द्वारा ठगी करने का कांड दर्ज करने की बात करते हुए जांच करने की बात कही।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story