साइबर अपराध के प्रति छात्राओं को किया गया जागरूक

WhatsApp Channel Join Now
साइबर अपराध के प्रति छात्राओं को किया गया जागरूक


साइबर अपराध के प्रति छात्राओं को किया गया जागरूक


सुपौल, 11 अगस्त (हि.स.)। बबूजन विशेश्वर बालिका उच्च माध्यमिक (+2) विद्यालय, सुपौल में छात्राओं को साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी सार्वजनिक करने तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में साइबर थाना सुपौल के पदाधिकारी महफूज आलम एवं विशाल कुमार ने छात्राओं को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों और उनसे बचने के उपायों की जानकारी दी। उ

न्होंने छात्राओं को बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, पासवर्ड, बैंक खाते से संबंधित जानकारी या व्यक्तिगत विवरण साझा नहीं करना चाहिए। किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने अथवा अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई ऐप डाउनलोड करने से भी बचने की सलाह दी गई।

साइबर अपराध का शिकार होने की स्थिति में तत्काल संबंधित साइबर हेल्पलाइन एवं पुलिस से संपर्क करने के लिए भी छात्राओं को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का समन्वय कर रहे विद्यालय के विशिष्ट शिक्षक डा. रणधीर कुमार राणा ने कहा कि डिजिटल युग में इंटरनेट का उपयोग बढ़ने के साथ साइबर अपराध का खतरा भी बढ़ा है।

ऐसे में छात्राओं को सुरक्षित एवं जिम्मेदार तरीके से इंटरनेट का उपयोग करने के प्रति जागरूक करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक गोपाल चौधरी, शिक्षिका आशा कुमारी एवं सरिता कुमारी सहित विद्यालय की सभी छात्राएं उपस्थित रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story