सीएसपी संचालक को मारी गोली, हालत नाज़ुक

WhatsApp Channel Join Now
सीएसपी संचालक को मारी गोली, हालत नाज़ुक


भागलपुर, 24 मार्च (हि.स.)। जिले के सजौर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ के समीप सीएसपी संचालक 27 वर्षीय उत्तम कुमार को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया। घटना बीते देर शाम की बताई जा रही है।

घटना को लेकर घायल उत्तम के पिता शिव कुमार सिंह ने बताया कि मैं दुकान के पीछे सोया हुआ था। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मुझे लगा कि किसी ने पटाखा छोड़ा है। जब चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तब मैं बाहर निकाला तो देखा मेरे बेटे को किसी ने गोली मार दी है। परिजन के सहयोग से उसे इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। वहीं घायल के परिजन ने पहले उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। जहां जांच के बाद पता चला कि गोली सीने में लगी है और वह फंस चुकी है। वहां से भी पटना रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story