होली खत्म होते ही स्टेशन पर यात्रियों की उमड़ी भीड़

WhatsApp Channel Join Now
होली खत्म होते ही स्टेशन पर यात्रियों की उमड़ी भीड़


भागलपुर, 05 मार्च (हि.स.)। होली खत्म होने के साथ ही भागलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने केलिए मिल रही है। गुरुवार को देखा गया कि भारी भीड़ को देखते हुए विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन की रवानगी के समय साधारण डब्बे में यात्रियों को कतारबद्ध कर चढ़ाया जा रहा है। वहीं जिन यात्रियों को आरक्षित बोगियों में जगह नहीं मिल पायी, वे निराश दिखे। ऐसे भी कई यात्री थे जिनका रिजर्वेशन टिकट कंफर्म नहीं हुआ और वे गंतव्य तक जाने के लिए जनरल बोगी की कतार में खड़े थे।

इधर भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे ने मोर्चा संभाला रखा था। आरपीएफ और जीआरपी की टीम को इसके लिए लगाया गया है। उधर डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता स्वयं आज भागलपुर स्टेशन पर थे। भीड़ प्रबंधन के लिए किए गए इंतजाम, होल्डिंग एरिया आदि का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों के लिए स्पेशल ट्रेन भी दी गई है जो भागलपुर होकर चलेगी। मालदा रेल मंडल की स्थिति पर पूरी तरह से नजर बनी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story