सावन माह की तीसरी सोमवारी को शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की उमड़ी भीड़

WhatsApp Channel Join Now
सावन माह की तीसरी सोमवारी को शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की उमड़ी भीड़


सावन माह की तीसरी सोमवारी को शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की उमड़ी भीड़


अररिया 17 अगस्त(हि.स.)।

अररिया के विभिन्न मंदिरों और शिवालयों में सावन माह की तीसरी सोमवारी को जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की सुबह से भारी भीड़ उमड़ रही है।

सुबह से शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए शिव भक्त मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे हैं और परिवार और देश हित को लेकर प्रार्थना कर रहे हैं।अररिया के ठाकुरबाड़ी मंदिर,बाबा खड़गेश्वरनाथ शिव मंदिर,मदनपुर स्थित मन्देश्वरनाथ धाम शिव मंदिर,रानीगंज के बसेटी स्थित इन्द्रमतेश्वरनाथ धाम मंदिर,कुर्साकांटा के सुन्दरनाथ धाम शिव मंदिर,फारबिसगंज के बड़ा शिवालय,सुभाष चौक स्थित शिव मंदिर,द्विजदेनी मंदिर स्थित शिवालय,शंकरपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर,जोगबनी शिव मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों और देव स्थलों में स्थापित शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए सुबह से भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है।

बेलपत्र,भांग,धतूरा,फूल, अच्छ्द और गंगा जल के साथ शिव भक्त मंदिर पहुंचकर भगवान शिव को सब अर्पित कर जलाभिषेक और पूजा अर्चना की।सावन माह की तीसरी सोमवारी को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है।

शिवालयों और मंदिरों में पुलिस अधिकारियों के साथ बलों की तैनाती,प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में लगाये गये हैं।प्रसिद्ध मदनेश्वरनाथ धाम,सुन्दरनाथ धाम,इन्द्रमतेश्वरनाथ धाम आदि प्रसिद्ध शिवालयों में दूसरे जिले और नेपाल से आने वाले शिव भक्तों के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर दंडाधिकारी के साथ पुलिस अधिकारी और बल प्रतिनियुक्त है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story