फसल क्षति को लेकर विधायक ने कृषि मंत्री से की बात
भागलपुर, 24 मार्च (हि.स.)। जिले के बिहपुर विस में तीन दिन पूर्व ही बेमौसम आंधी और बारिश से मकई समेत अन्य फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। इधर मंगलवार को नवगछिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो गौतम और जयरामपुर के कुमार सौरभ ने बताया कि बिहपुर विस के भाजपा विधायक ईं शैलेंद्र ने राज्य के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव से बात किया है।
शैंलेंद्र ने मंत्री से इस दिशा में फसल क्षति का भौतिक सत्यापन कराकर इस प्राकृतिक आपदा से पीड़ित किसान को फसल क्षति का मुआवजा दिलाने की दिशा में ठोस पहल और कार्रवाई करने का मांग किया है। विधायक ईं शैलेंद्र की मांग पर विस क्षेत्र के तीनों नारायणपुर, बिहपुर और खरीक प्रखंडों में फसल क्षति के आकलन और सर्वे की कार्रवाई शुरू हो चुकी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

