डीएम ने रबी गेहूं फसल कटनी प्रयोग का किया गया निरीक्षण
अररिया 13 अप्रैल(हि.स.)। बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत सोमवार को डीएम विनोद दूहन ने गैयारी में रबी गेहूं फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया।
रबी गेहूं फसल कटनी प्रयोग प्रत्येक पंचायत में आयोजित होता है, जिसमें ग्राम एवं खेसरा का चयन रैंडम पद्धति से किया जाता है। सांख्यिकी विभाग के प्रकिया अनुसार चयनित खेसरा में 10 मीटर गुना 5 मीटर के आयताकार क्षेत्रफल में कटनी प्रयोग संपादित होते हैं। इसी प्रकार के प्रयोग के आधार पर प्राप्त उपज से उपज दर का आकलन किया जाता है। इसके महत्व को देखते हुए जिला स्तर के पदाधिकारी से लेकर प्रखंड स्तर तक के पदाधिकारी के निरीक्षण में ऐसे प्रयोग संपादित किए जाते हैं।इसी के तहत प्रयोग किसान मो. ताजउद्दीन पिता जहूर अली के खेत में किसान सलाहकार मो. सूफीयान द्वारा किया गया। कटनी में हरा दाना का वजन 50 वर्ग मीटर में 8 किलो 730 ग्राम आया। इस प्रकार इसका उपज दर 17 क्विंटल 46 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर अनुमानित किया गया।
इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी समेत अन्य विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

