अवैध हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
अवैध हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार


भागलपुर, 05 अगस्त (हि.स.)। जिले के गोराडीह थानान्तर्गत एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। उक्त आशय की जानकारी बुधवार को पुलिस अधीक्षक नगर ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी, छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है।

इसी क्रम में गोराडीह थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की गोराडीह थानान्तर्गत जिलेबिया मोड़ के समीप कुछ अपराधकर्मी अवैध आग्नेयास्त्र के साथ किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने के उद्देश्य से घुम रहे हैं। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एसएसपी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर के निगरानी में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था, भागलपुर तथा थानाध्यक्ष गोराडीह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

उक्त गठित टीम के द्वारा सशस्त्र बल के साथ गोराडीह थानान्तर्गत जिलेबिया मोड़ के समीप पहुँचा गया तो देखा गया कि एक एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगे जिन्हें सशस्त्र बल के सहयोग से हिरासत में लिया गया। तत्पश्चात पुछ-ताछ तथा तलाशी के क्रम में निकेश कुमार उर्फ मिठु के पास से एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में आवश्यक पूछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत् कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story