अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार


बेगूसराय, 11 अप्रैल (हि.स.)। जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब, हथियार और चोरी-छिनतई की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है।

सिटी डीएसपी अजय चौधरी ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर चौक के पास पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी में एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-01 और डीआईयू टीम के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने शांतम रेजेंसी होटल के समीप छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान आयुष सिन्हा के रूप में हुई है। इसके साथ ही एक विधि विरुद्ध बालक को भी हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल, एक मोबाइल फोन, एक टैब और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी ने कहा कि शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story