दो दिनों से लापता स्कूल संचालक का शव बरामद जांच में जुटी

WhatsApp Channel Join Now
दो दिनों से लापता स्कूल संचालक का शव बरामद जांच में जुटी


नालंदा, बिहारशरीफ 26 नवंबर (हि.स.)। पावापुरी सहायक थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव से मंगलवार से लापता हुए स्कूल संचालक की शव आज गुरुवार को सुबह होटल के कमरे में फंदे से लटकी मिली। मृतक गिरियक थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी सतीश कुमार हैं। वह बिहारशरीफ के गढ़पर प्रोफेसर कॉलोनी में यूरेका कॉन्सेप्ट स्कूल चलाते थे। परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।उनका शक पूर्व पार्टनर कोचिंग शिक्षक पर है।

सतीश के घर से निकलने के बाद ही उक्त शिक्षक, पत्नी के साथ उनके घर पहुंचा था और परिवार को देख लेने की धमकी दी थी। घटना के बाद होटल संचालक और कर्मी फरार हैं। चाचा जितेंद्र कुमार ने प्राथमिकी में बताया कि 24 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे सतीश बाइक से बिहारशरीफ जाने के लिए घर से निकला था। जिसके बाद लापता हो गया। सतीश पहले कोचिंग क्लास चलाता था जहां परमहंस नाम का शिक्षक विज्ञान पढ़ाता था। दोनों के बीच पार्टनरशिप और रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर धमकी दी गई थी।लहेरी

थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर स्थित होटल मनीष पैलेस के एक कमरे में सतीश का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर लहेरी और पावापुरी ओपी की पुलिस पहुंची। कमरे की बुकिंग सतीश के नाम पर थी। पुलिस हस्ताक्षर मिलान में जुटी है।शव मिलने पर परिजनों ने हंगामा किया। वहीं भाई सूरज कुमार और चाचा ने आरोप लगाया है कि पुलिस समय रहते अगर कार्रवाई करती तो जान बच सकती थी। एसपी हृदय कांत ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामला हत्या का है या खुदकुशी का। पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोपों की भी जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story