सीएसपी संचालक लापता,जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
सीएसपी संचालक लापता,जांच में जुटी पुलिस


नालंदा, बिहारशरीफ 10 नवंबर (हि.स.)।

नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत ओंदा गांव से सीएसपी संचालक की लापता होने संबंधित एक प्राथमिकी आज मंगलवार को सारे थाना में दर्ज कराई गई है।इस संबंध में परिजनों के द्वारा एक आवेदन पत्र अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी को लेकर कारवाई किये जाने की मांग की गई है।

दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि बिते दिन सोमवार को सीएसपी संचालक अखिलेश प्रसाद अपनी दुकान बंद घर को निकले थे जब देर रात तक घर नहीं पहूंचते तो परिजन खोजबीन करने लगे जब मंगलवार की सुबह तक नहीं लौटे तो परिजन सारे थाना में गुमशुदा की एक रिपोर्ट दर्ज कराकर कारवाई की मांग की है। गुमशुदा की आशंका से भयभीत परिजनों ने बिहारशरीफ अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी को भी आवेदन पत्र सौंप कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस संबंध में अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी अमरनाथ ने बताया की लापता संबंधित एक आवेदन पत्र दिया गया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर कारवाई में जुट गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774813 Articles

Share this story