डकैती की योजना बना रहे अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
डकैती की योजना बना रहे अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सक्रिय सदस्य गिरफ्तार


नालंदा, बिहारशरीफ 31 अक्टूबर (हि.स.)।नालंदा जिले के हरनौत थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात गश्ती के दौरान चेरन मार्ग स्थित ओवरब्रिज के समीप डकैती की योजना बना रहे पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी घटना को टाल दिया। सभी अंतरराज्यीय गिरोह का शातिर है। बदमाशों के पास से दो देसी कट्टा, आठ कारतूस और पांच मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिनमें दो मोबाइल रूपसपुर से चोरी के बताए जा रहे है।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान हरनौत बीच बाजार निवासी रामवृक्ष केवट के पुत्र मल्लू कुमार, रहुई निवासी स्व. बिंदा यादव के पुत्र पिंटू कुमार, छपरा जिला के रेवाड़ी निवासी शिवा सिंह के पुत्र किशन कुमार, कल्याण बिगहा निवासी बढन राम के पुत्र मिथुन कुमार और महथवर निवासी विकास पासवान के पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि गश्ती के दौरान ओवरब्रिज के पास पांच युवकों की गतिविधि संदिग्ध लगी।

जिला आसूचना इकाई की टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखकर सभी युवक भागने लगा। खदेड़कर सभी को पकड़ लिया। तलाशी में हथियार और मोबाइल बरामद हुए।जांच में खुलासा हुआ कि सभी अंतरराज्यीय गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस की तत्परता से इलाके में बड़ी वारदात टल गई।

आरोपितों पर पहले से हरनौत थाने में 5, दीपनगर थाने में 2 और पश्चिम बंगाल के सनक्रैल थाने में 1 प्राथमिकी दर्ज है। पूछताछ के आधार पर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769943 Articles

Share this story