नालंदा जिले में तीन साइबर फ्रॉड रंगेहाथ गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
नालंदा जिले में तीन साइबर फ्रॉड रंगेहाथ गिरफ्तार


नालंदा, बिहारशरीफ 30 अक्टूबर (हि.स.)।नालंदा जिले में साइबर अपराधी अब गांव के सुनसान खंधा और बगीचा को अपना ठिकाना बना रहे हैं। ताजा मामला पावापुरी थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव का है, जहां साइबर थाना पुलिस ने आज शुक्रवार को छापेमारी कर ऐसे ही अड्डे का भंडाफोड़ किया और तीन साइबर फ्रॉडों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपितों में गिरियक के सकुचीसराय गांव निवासी मुन्ना कुमार और पावापुरी के गाजीपुर गांव निवासी युवराज कुमार और मुन्नू कुमार शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 5 मोबाइल बरामद किया है, जिसमें ठगी से जुड़े साक्ष्य मिले हैं।

साइबर डीएसपी ऋषभ आनंद ने बताया कि साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज शिकायतों से मिले संदिग्ध मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच की गई। लोकेशन ट्रेस करने पर गाजीपुर गांव के खंधा और बगीचा में लोकेशन मिली। जब टीम वहां पहुंची तो तीनों बदमाश बगीचा में बैठकर मोबाइल से लोगों को ठग रहे थे।

पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पहला – खुद को स्वामी फाइनेंस कंपनी का कर्मी बताकर कम ब्याज और आसान किस्त पर लोन देने का झांसा देना। फिर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसा ऐंठ लेना।दूसरा – केरल लॉटरी में 25 लाख का इनाम निकलने का लालच देकर जीएसटी और रजिस्ट्रेशन के नाम पर ठगी।तीसरा – पुराने सिक्के और नोट के बदले मोटी रकम देने का प्रलोभन। शिकार फंसाने के लिए गिरोह सोशल मीडिया पर आकर्षक विज्ञापन भी चलाता था। विज्ञापन देखकर लोग खुद कॉल करते थे और ठगी का शिकार बन जाते थे।

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और इनके नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। छापेमारी टीम में दारोगा अबू तालिब अंसारी, तौकीर खान, सिपाही पुनेश कुमार, रवि कुमार, गृहरक्षक करण कुमार और संदीप कुमार शामिल थे

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769436 Articles

Share this story