स्कूल की मैजिक वैन और ट्रक में टक्कर, चालक की मौत

WhatsApp Channel Join Now

नालंदा, बिहारशरीफ 29 अक्टूबर (हि.स.)।पावापुरी थाना क्षेत्र में एनएच-20 के रजौली-बख्तियारपुर मार्ग पर करमपुर के पास आज गुरुवार को केके विद्यालय की मैजिक वैन और ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मैजिक वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि वैन चालक की मौत हो गई।

मृतक की शेखपुरा जिले के सिरारी गांव निवासी 58 वर्षीय बृजनंदन सिंह है।

पुलिस के अनुसार, मैजिक वैन बच्चों को उतारने के बाद रॉन्ग साइड से आ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल की यह गाड़ी रोजाना रॉन्ग साइड से ही बच्चों को उतारने और चढ़ाने का काम करती थी। ग्रामीणों ने इस तरह की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।इधर, चालक बृजनंदन सिंह की मौत को लेकर परिजनों ने भी संदेह जताया है। मृतक की बेटी सोनम कुमारी के अनुसार, अस्पताल ले जाते समय उनके पिता ने केवल पेट दर्द की शिकायत की थी। उनके शरीर पर चोट के निशान दिखाई नहीं देने के कारण परिजनों ने मौत की वजह पर सवाल उठाए हैं

थानाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने चालक की मौत की पुष्टि की है। हादसे के बाद दुर्घटना के कारणों और चालक की मौत की परिस्थितियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले में पुलिस की जांच से ही घटना के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768699 Articles

Share this story