नालंदा में 81 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 4 गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
नालंदा में 81 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 4 गिरफ्तार


नालंदा, बिहारशरीफ 17 अक्टूबर (हि.स.)।नालंदा जिले के लहेरी और साइबर थाना की पुलिस ने छापेमारी कर 82 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी लहेरी के शिवपुरी मोहल्ला में आज शनिवार को किराए के कमरे में हुई। किराया पर रहकर तस्कर इलाके में नशीले पदार्थ की बिक्री कर रहा था। तस्करों के पास से 42.72 ग्राम ब्राउन शुगर, 7 मोबाइल बरामद हुआ।

दीपनगर के शेखोपुर गांव निवासी अंकुश कुमार, नगर थाना क्षेत्र के पतुआना निवासी हर्ष राज, गिरियक के महमदपुर निवासी मंटू कुमासर और नालंदा थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर निवासी सप्लायर नीतीश कुमार उर्फ नाटा शामिल है।

सदर डीएसपी ने बताया कि लहेरी और साइबर थाना की पुलिस किराए के कमरे में छापेमारी की। जहां से तीन तस्करों को पकड़ा ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया। फिर गिरफ्तार की निशानदेही पर सप्लायर नीतीश की गिरफ्तारी हुई।

पूछताछ के आधार पर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है। गिरोह आरा के भोजपुर से नशीले पदार्थ लाकर उसकी बिक्री शहर में कर रहा था। छापेमारी में लहेरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय व साइबर थाना के पदाधिकारी शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762433 Articles

Share this story