अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी में महिला समेत सात गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी में महिला समेत सात गिरफ्तार


नालंदा, बिहारशरीफ 13 अक्टूबर (हि.स.)।हरनौत थाना क्षेत्र के माधोपुर सबनहुआ और बबनबिगहा में पुलिस ने अवैध देसी शराब के खिलाफ अभियान चलाकर सात कारोबारियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में तीन महिलाएं, तीन पुरुष और एक विधि-विरुद्ध बालक शामिल है। पुलिस ने मौके से 75 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है। वहीं शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले करीब 500 लीटर कच्चे रॉ मटेरियल को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

हरनौत थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार को दोपहर एक बजे पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में हरनौत, कल्याणबिगहा, चेरो और गोकुलपुर थाने की संयुक्त टीम गठित कर हॉटस्पॉट इलाकों में छापेमारी की गई।

इस दौरान माधोपुर सबनहुआ में करीब 200 लीटर और बबनबिगहा में करीब 300 लीटर शराब बनाने वाले कच्चे रॉ मटेरियल को नष्ट किया गया। वहीं मौके से 75 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब बरामद की गई।

पुलिस ने मौके से प्रतिमा देवी, सरिता देवी, कंचन देवी, पवन कुमार, प्रीतम मांझी, संजन मांझी और एक विधि-विरुद्ध बालक को पकड़ा। सभी को बरामद शराब के साथ थाना लाया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760180 Articles

Share this story