नालंदा में करंट से किसान की मौत,विरोध में सड़क जाम

WhatsApp Channel Join Now
नालंदा में करंट से किसान की मौत,विरोध में सड़क जाम


नालंदा, बिहारशरीफ 08 अक्टूबर (हि.स.)।नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत जाना गांव के पास गुरुवार की सुबह जमीन पर गिरे नंगे बिजली तार के संपर्क में आकर करंट से किसान की मौत हो गई। मृतक गोडवापर गांव निवासी कपिल यादव के 38 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र यादव हैं।

परिजन ने बताया कि सुरेंद्र सुबह करीब 5 बजे धान के खेत में खाद छिड़कने निकले थे। रास्ते में पहले से गिरा 11 हजार वोल्ट का नंगा तार गिरा था, उसकी चपेट में आकर मौके पर ही किसान की मौत हो गई। बाद में खेत की ओर गई एक महिला ने शव देखा और ग्रामीणों को सूचना दी।

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक बिहारशरीफ-बरबीघा मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही।

घटनाक्रम की जानकारी सारे थाना पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लेते हुए लोंगों को समझा बुझाकर जाम हटाई।

सारे थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। ग्रामीणों ने विभाग से मुआवजा और जर्जर तार बदलने की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story