नालंदा जिले में लाठी से पीटकर दिव्यांग भतीजे की हत्या

WhatsApp Channel Join Now
नालंदा जिले में लाठी से पीटकर दिव्यांग भतीजे की हत्या


नालंदा, बिहारशरीफ 26 सितंबर (हि.स.)।चंडी थाना अंतर्गत विशुनपुर गांव में शनिवार को विवाद सुलझाने आए चचेरे चाचा ने ही दिव्यांग भतीजे को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला। जख्मी सुरेश बिंद की इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपित रामवरण बिंद फरार है।

परिजन ने बताया कि सुरेश का अपनी पत्नी से झगड़ा हो रहा था। बीच-बचाव करने पहुंचे चाचा रामवरण की उसी दौरान भतीजे से कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो रामवरण ने लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुरेश ने तत्काल दम तोड़ दिया।

इंस्पेक्टर चंदन कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस पहले भी गई थी, लेकिन शिकायत नहीं मिली थी। शनिवार को मौत की सूचना पर टीम पहुंची, एफएसएल की टीम ने ने साक्ष्य जुटाए हैं। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया है आरोपित की तलाश में छापेमारी जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story