नदी में डूबने से बुजुर्ग महिला की मौत

WhatsApp Channel Join Now

नालंदा, बिहारशरीफ 06 सितंबर (हि.स.)। नालंदा जिले के कराया परसुराय थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदा बिगहा गांव के समीप रविवार को भुतही नदी में डूबने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतिका नंदा बिगहा गांव निवासी जगदीश प्रसाद की 70 वर्षीय पत्नी रानी देवी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त महिला शौच के लिए नदी की ओर गई थी। वहीं हाथ पैर धोने के क्रम में उसका पैर फिसला गया, जिससे वह गहरे पानी में चली गई और डूबने से उसकी मौत हो गई।

घटनाक्रम की जानकारी उसके परिजन और थाना पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर जाकर स्थिति की जांच करते हुए एनडीआरएफ टीम की मदद से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया गया है।इस संबंध में एक प्राथमिकी कराया परसुराय थाना में दर्ज की गई है

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story