नालंदा जिले में कट्टा व ब्राउन शुगर संग दो गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now


नालंदा,बिहारशरीफ 1सितंबर (हि.स.)।नालंदा जिले के लहेरी थाना पुलिस ने आज मंगलवार को दो बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपित को गिरफ्तार कर बिहारशरीफ मंडल कारा भेज दिया है। पुलिस एक तरफ हथियार के साथ घूम रहे बदमाश को दबोचा, तो दूसरी तरफ नशे के सौदागर को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया।

पहली कार्रवाई न्यू नालंदा कॉलोनी में हुई जहां गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने देसी कट्टा के साथ छोटू कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी श्याम सुंदर प्रसाद का पुत्र है, उसका पैतृक घर छबिलापुर थाना के मैयार गांव है।

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हथियार लेकर घूम रहा था।दूसरी कार्रवाई मामू-भगिना मोड़ के पास हुई। पुलिस ने आशा नगर निवासी ऋषि कुमार के पुत्र रवीश कुमार को 5 ग्राम 220 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा। थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्कर से पूछताछ जारी है, उसके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story